गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में दिशा बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली, 27 जून:गृह मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर में उप मुख्‍यमंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में ज़िला विकास समन्वय और निगरानी समिति-दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। श्री शाह ने केंद्र की कई प्रमुख योजनाओं के लागू होने की समीक्षा की। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए, श्री शाह ने त्वरित सर्वेक्षण का सुझाव दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ज़मीन के प्रत्‍येक मालिक को कम से कम दो पशु मिलें। उन्होंने मॉनसून में देरी से निपटने के लिए आकस्मिक योजना बनाने का आदेश दिया। श्री शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर तीन से चार गांवों के लिए नए क्लस्टर स्कूल बनाएं, ताकि लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम किया जा सके। गृह मंत्री ने प्रशासन को आदेश दिया कि 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी बुज़ुर्गों को आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई कार्ड बांटे जाएं।

श्री शाह कल गांधीनगर में पीएम फ़ैमिली केयर ट्रैकर पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे, जिससे कल्याणकारी योजनाओं की ट्रैकिंग और स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के कार्य को बेहतर बनाया जा सके। इस कार्यक्रम से पहले, गृह मंत्री अहमदाबाद के चांदलोडिया में साबरमती विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Leave a Reply