मौसम विभाग ने असम-मेघालय-सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 27 जून:मौसम विभाग ने कल असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्‍काल, तेलंगाना, विदर्भ, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना हैं।

विभाग ने अगले दो दिनों में आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आंधी चलने की आशंका प्रकट की है।
विभाग ने कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में लू चलने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। साथ ही दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान है।

Leave a Reply