नईदिल्ली, 9 जून : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित गर्भावस्था और मातृत्व को सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2016 को इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण प्रसव-पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं। समारोह के दौरान श्री नड्डा 75 रुपये का स्मारक सिक्का और 5 रुपये का डाक टिकट भी जारी करेंगे।
2026-06-09
