नईदिल्ली, 9 जून : असम की प्रसिद्ध जीआई-टैग प्राप्त तेजपुर लीची अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रही है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के सहयोग से तेजपुर लीची की पहली खेप दुबई के लिए रवाना की गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि इस साल से तेजपुर लीची को वैश्विक पहचान मिलेगी, किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और पूर्वोत्तर भारत के कृषि उत्पादों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
2026-06-09
