नईदिल्ली, 9 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांतों के आधार पर भारत में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस दौरान सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण तथा सशक्तिकरण के लिए कई प्रमुख योजनाएं शुरू कीं।
आकाशवाणी समाचार, सरकार के पिछले 12 वर्षों के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में किए गए प्रयासों पर एक विशेष श्रृंखला प्रस्तुत कर रहा है। आज के इस विशेष कार्यक्रम में हम स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा करेंगे।
