भारत ने इबोला वायरस प्रकोप को देखते हुए अफ्रीका को चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप भेजी

नईदिल्ली, 2 जून : भारत ने इबोला वायरस से निपटने के लिए अफ्रीका को चिकित्सा सहायता की 43 टन की दूसरी खेप भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस खेप में निदान, निगरानी उपकरण और दवाएं शामिल हैं। श्री जयशंकर ने कहा कि इससे अफ्रीकी संघ के सदस्य देशों को इबोला वायरस से निपटने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply