नईदिल्ली, 2 जून :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तेलंगाना को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परिश्रमी लोगों का साथ मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य ने नवाचार और विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने तेलंगाना वासियों की प्रगति और समृद्धि की कामना की।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज तेलंगाना के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत परंपराओं से संपन्न है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना ने अपने लोगों की रचनात्मकता, नवाचार, कड़ी मेहनत और दृढ़ता के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अवसर सभी को राज्य के कल्याण और एक विकसित भारत के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना राज्य गठन दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि तेलंगाना का इतिहास और गौरवशाली संस्कृति साहस, दृढ़ संकल्प और संघर्ष का प्रतीक है। श्री मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तेलंगाना को केन्द्र सरकार का संपूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने तेलंगाना वासियों के बेहतर स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
