नई दिल्ली, 30 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हूल दिवस के अवसर पर विदेशी शासन के अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से संघर्ष करने वाले सिधो-कान्हू, चंद-भैरव, फूलो-झानो सहित सभी वीर आदिवासी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि हूल दिवस मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आदिवासी समुदायों के असाधारण साहस और अटूट भावना का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदिवासी गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा देशवासियों को नई ऊर्जा प्रदान करती रहेगी और प्रेरित करती रहेगी।
2026-06-30
