रंगमंच की प्रसिद्ध हस्ती विजया मेहता का 92 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 1 जुलाई : फिल्‍म और रंगमंच की लोकप्रिय हस्ती विजया मेहता का 92 वर्ष की आयु में कल रात मुम्‍बई में उनके आवास पर निधन हो गया। वे प्रयोगधर्मी मराठी रंगमंच की अग्रणी प्रतिभाओं में एक थीं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विजया मेहता के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने आधुनिक मराठी रंगमंच की इस दिग्गज कलाकार को उनकी रचनात्मकता और कला के प्रति उनके समर्पण के लिए याद किया। विजया मेहता को संस्कृति और सिनेमा की एक बड़ी हस्ती बताते हुए प्रधानमंत्री ने अभिनेताओं, निर्देशकों और रंगमंच प्रेमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करने में उनके योगदान की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और पूरे कला जगत के साथ हैं।

Leave a Reply