उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक वर्षा के आसार

नई दिल्ली, 10 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज उत्तराखंड के लिए भारी से अत्यधिक भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आज भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी वर्षा हो सकती है। इसी अवधि में कर्नाटक, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश की संभावना है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply