सरकार ने प्रदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

नई दिल्ली, 1 जुलाई : सरकार ने प्रदेश सचिव मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने आज विदेश सचिव का कार्यकाल एक वर्ष बढाने की अनुमति दी। श्री मिसरी 1989 बेच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी है। विदेश सचिव ने 15 जुलाई 2024 को अपना कार्यभार संभाला था। वे जनवरी 2019 से दिसम्‍बर 2021 तक चीन में भारतीय राजदूत के पद पर कार्यरत थे। श्री मिसरी ने तीन प्र‍धानमंत्रियों इंद्र कुमार गुजराज, डॉक्‍टर मनमोहन सिंह और नरेन्‍द्र मोदी के निजी सचिव के रूप में भी सेवाएं दीं है।

Leave a Reply