अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आकलन के बाद केंद्र को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 1 जुलाई : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन वर्तमान में जारी है और इसके पूरा होने के बाद केंद्र सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्‍य आपदा मोचन निधि और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन निधि के मानदंडों के अनुसार राहत सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू के साथ केयी पान्योर और पूर्वी सियांग के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

श्री चौहान ने कल इटानगर में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में राहत और पुनर्वास प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक शीघ्र सहायता पहुंचाने और पुनर्वास उपायों में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। श्री चौहान ने शीघ्र सामान्य जीवन बहाल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच घनिष्ठ समन्वय पर बल दिया।

Leave a Reply