नई दिल्ली, 1 जुलाई :भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद-आई.सी.सी.आर ढाका विश्वविद्यालय के आधुनिक भाषा संस्थान के विद्यार्थियों और शिक्षकों के कल से शुरू होने वाले नौ दिवसीय दौरे के लिए एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह दौरा आई.सी.सी.आर और ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग की संयुक्त पहल है। इसका आयोजन आई.सी.सी.आर के छात्र आगंतुक कार्यक्रम 2026-27 के तहत किया गया है। प्रतिनिधिमंडल भारत के कुछ प्रमुख संस्थानों में अकादमिक और साहित्यिक आदान-प्रदान के एक कार्यक्रम में भाग लेगा।
2026-07-01
