राष्ट्रपति मुर्मु केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

नई दिल्ली, 1 जुलाई :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अनंतपुरम जिले के जंतुलुरु में आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूरा करने वाले 1268 छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगी। वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 56 छात्रों को स्वर्ण पदक से अलंकृत करेंगी। वर्ष 2018 में स्थापित आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय 18 स्नातकोत्तर और नौ स्नातक पाठ्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय छह विभागों में पीएचडी कार्यक्रम और 15 डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित करता है।

Leave a Reply