गोवा के 14 वर्षीय एथन वाज़ बने भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

नई दिल्ली, 28 जून: गोवा के 14 वर्षीय एथन वाज़ ने बोस्निया और हर्जेगोविना में आयोजित साराजेवो जीएम मिक्स शतरंज टूर्नामेंट में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल कर लिया है और वे भारत के 96वें शतरंज ग्रांडमास्‍टर बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ, एथन, अनुराग म्हामल और लियोन मेंडोंका के बाद गोवा से तीसरे ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। एथन ने दस ग्रैंडमास्टरों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता है।

Leave a Reply