अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू के आधार शिविर में साधुओं का आगमन शुरू

नई दिल्ली, 28 जून: जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर अमरनाथ यात्री आधार शिविर में साधुओं का आगमन शुरू हो गया है। इससे पहले, सुरक्षा एजेंसियों ने बहुस्‍तरीय व्‍यापक सुरक्षा व्‍यवस्‍था का अभ्‍यास किया। अधिकारियों ने ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ के तहत प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी तैनात की है। विशेष पुलिस महानिदेशक (समन्वय) एस जे एम गिलानी ने भगवती नगर यात्री आधार शिविर और तवी नदी तट का निरीक्षण किया और समग्र सुरक्षा व्यवस्था और अन्‍य तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी अंतर-एजेंसी समन्वय और बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करें।

इस वर्ष की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, सेना और सीएपीएफ की तैनाती बढ़ाना, ‘प्रोजेक्ट हॉक आई’ के तहत तकनीक-आधारित चौतरफा निगरानी, खुफिया समन्वय को मजबूत करना और चौबीसों घंटे निगरानी रखना शामिल है।  

Leave a Reply