वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने आयोजित किया वार्षिक आम महोत्सव

नई दिल्ली, 28 जून: अमरीका के वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपिडा और वाणिज्य विभाग तथा डुपोंट सर्कल बिजनेस इम्प्रूवमेंट डिस्ट्रिक्ट के सहयोग से वार्षिक आम महोत्सव का आयोजन किया। इसमें अल्फांसो, केसर, दशहरी, लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसी लोकप्रिय भारतीय आम की किस्मों का प्रदर्शन किया गया। 

इस महोत्सव में कल भारतीय आमों का स्वाद चखने के लिए सैकड़ों आगंतुक कतार में खड़े थे, जिनमें से कई ने अमरीका में प्रीमियम भारतीय किस्मों की व्यापक उपलब्धता की मांग की। भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि इस वार्षिक महोत्‍सव का पिछले कुछ वर्षों में तेजी से आकर्षण बढ़ा है। भारत विश्व में आमों का सबसे बड़ा उत्पादक है और इसका अमरीका को होने वाला निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। 

Leave a Reply