नई दिल्ली, 28 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर संदेश में श्री मोदी ने कहा कि देश के एक महत्वपूर्ण दौर में श्री राव ने भारत की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात विद्वान और भारत की विविध संस्कृति की गहरी समझ रखने वाले नेता थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक संदेश में श्री सिंह ने उन्हें दूरदर्शी नेता और प्रख्यात राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि श्री राव ने भारत की आर्थिक यात्रा को नई दिशा दी और राष्ट्र के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
