अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक उपलब्धियों की सराहना की

नई दिल्ली, 27 जून: अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा है कि भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति की है और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

व्हाइट हाउस में एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में श्री रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत को अमरीका का सबसे करीबी रणनीतिक साझेदार मानता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच घनिष्ठ संबंध दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने में सहायक हैं।

श्री रुबियो ने कहा कि व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता जैसे क्षेत्रों में भारत और अमरीका के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में भारतीय-अमरीकी समुदाय के योगदान की भी सराहना की।

Leave a Reply