नई दिल्ली, 27 जून: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम-एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
आज नई दिल्ली में एमएसएमई दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में यह क्षेत्र पहली पीढ़ी के उद्यमियों के साहस और उद्यमशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के कुल निर्यात में एमएसएमई क्षेत्र का योगदान लगभग 50 प्रतिशत है।
उपराष्ट्रपति ने उद्यमियों से उत्पादकता, उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने का भी आग्रह किया।
