फीफा ने अखिल नेपाल फुटबॉल संघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

नई दिल्ली, 25 जून : फीफा ने अखिल नेपाल फुटबॉल संघ (एएनएफए) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन फीफा के नियमों के उल्लंघन और उसके संचालन में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से संबंधित मामलों में लगाया गया है।

24 जून से प्रभावी इस निलंबन का अर्थ है कि नेपाल की राष्ट्रीय टीमें और क्लब अगले आदेश तक फीफा और एएफसी की सभी प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे। एएनएफए, उसके अधिकारी और सदस्य निकाय फीफा और एएफसी से मिलने वाली धनराशि, विकास कार्यक्रमों और प्रशिक्षण अवसरों से भी वंचित रहेंगे। फीफा ने कहा कि निलंबन तब तक लागू रहेगा जब तक मामले सुलझ नहीं जाते और यदि शर्तें पूरी होती हैं तो अगली फीफा कांग्रेस से पहले इसे हटाया जा सकता है।

Leave a Reply