वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से 164 लोगों की मौत, 971 घायल

नई दिल्ली, 25 जून :वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आज कहा कि देश में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में 164 लोगों की मौत हो गई है और 971 अन्य घायल हो गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंपों की तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई है। ये भूकंप एक सदी से भी अधिक समय में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास से लगभग 1700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेज़न क्षेत्र तक के इलाकों में इमारतों को खाली कराया गया है।

इन भूकंपों के बाद वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। सुश्री रोड्रिगेज ने छात्रों के लिए कक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने की घोषणा की। आपातकालीन दल कई स्थानों पर राहत और बचाव अभियान चला रहा है। मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।

Leave a Reply