नई दिल्ली, 24 जून : अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले में तेज बारिश से, असम के विभिन्न सीमावर्ती जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के याज़ाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 72.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गई।
2026-06-24
