लेह के हेमिस मठ में उत्साह और श्रद्धा के साथ हेमिस उत्सव शुरू

नई दिल्ली, 24 जून :केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में स्थित ऐतिहासिक हेमिस मठ में आज उत्साह और श्रद्धा के साथ हेमिस उत्‍सव की शुरुआत हुई। दो दिन के उत्‍सव में देश-विदेश के हज़ारों श्रद्धालु, पर्यटक, संस्कृति प्रेमी और बौद्ध विद्वान शामिल हो रहे हैं। लद्दाख के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उत्सव की शुरुआत पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों, प्रार्थना और हेमिस मठ के भिक्षुओं द्वारा किए गए पवित्र ‘चम’ मुखौटा नृत्य के साथ हुई। रंग-बिरंगी वेशभूषा और विशेष मुखौटे पहने भिक्षुओं ने बुराई पर अच्छाई की जीत और शांति, करुणा तथा सद्भाव की प्रतीक आध्यात्मिक प्रस्तुति दीं। इस उत्‍सव के दौरान पर्यटकों को लद्दाख की जीवंत परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को करीब से जानने का अनोखा अवसर मिलता है।

प्रत्‍येक वर्ष मनाया जाने वाला हेमिस उत्‍सव लद्दाख के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह उत्‍सव इस क्षेत्र की अनूठी बौद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply