लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में भाग लिया

नई दिल्ली, 21 जून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद परिसर में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में भाग लिया।

सोशल मीडिया पर अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा कि योग व्यक्ति में संतुलन, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply