नईदिल्ली, 15 जून : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है और अल नीनो के दुष्प्रभाव के बावजूद अनाज की कमी नहीं होगी। आज नई दिल्ली में आयोजित माइंडमाइन सम्मेलन में वित्त मंत्री ने कहा कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। सुश्री सीतारामन ने बताया कि आगामी रबी फसल के लिए उर्वरकों की आपूर्ति इस वर्ष नवंबर से शुरू होगी।
2026-06-15
