एनसीबी ने यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में वाराणसी में गांजा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

नईदिल्ली, 15 जून : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में वाराणसी में गांजा तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर, ब्‍यूरो ने वाराणसी में एक कूरियर कंपनी के गोदाम से 124 किलोग्राम गांजा जब्त किया और एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया। ब्‍यूरो के अनुसार तस्करी के पैकेटों को रेशमी साड़ी के लेबल और फर्जी नामों और पतों वाले पैकेटों में छिपाया गया था ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके। जब्त किया गया गांजा असम से लाया गया था और उत्तर प्रदेश के मऊ जिले को भेजा जाना था। 

Leave a Reply