नईदिल्ली, 14 जून : झारखंड में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने बताया है मृतकों में रांची के दो और गढ़वा जिले के दो लोग हैं। अन्य मृतक चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों से हैं। अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2026-06-14
