प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा पर विदेश मंत्रालय का विशेष संवाददाता सम्मेलन, द्विपक्षीय वार्ता पर चर्चा

नईदिल्ली, 14 जून : विदेश मंत्रालय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा पर  विशेष संवाददाता सम्‍मेलन का आयोजन किया। सम्‍मेलन में, प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति पर चर्चा की गई।

सम्‍मेलन को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संबोधित किया। इस दौरान पश्चिमी यूरोप मामले के अपर सचिव पीयूष श्रीवास्तव, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला उपस्थित थे। सम्‍मेलन में द्विपक्षीय वार्ताओं के प्रमुख परिणामों का जिक्र किया गया। इनमें भारत इनोवेट्स का संयुक्त उद्घाटन और नवाचार, प्रौद्योगिकी, व्यापार, निवेश तथा रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई चर्चाएं शामिल हैं।

सम्‍मेलन में बताया गया कि दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Leave a Reply