दुबई में एक सड़क हादसे में कई भारतीय कामगारों की मौत

नईदिल्ली, 9 जून : दुबई में एक सड़क हादसे में कई भारतीय कामगारों की मौत हो गई है। दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इसकी जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में, वाणिज्य दूतावास ने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply