पुद्दुचेरी में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राष्ट्रपति ने तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति की

नईदिल्ली, 9 जून : पुद्दुचेरी में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति की है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के विधायक पी. राजवेलु और वी. पी. शिवाकोलुंधु तथा भाजपा विधायक जी. एन. एस. राजशेखरन को पुद्दुचेरी सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया है।

इनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण के बाद प्रभावी होगी। इसके साथ ही पुद्दुचेरी मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा हो गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और दो अन्य मंत्रियों ने पिछले महीने शपथ ली थी। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह इसी सप्ताह होने की संभावना है।

Leave a Reply