नईदिल्ली, 4 जून :सरकार ने आज वर्ष 2026 के लिए 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों की घोषणा की। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को कुल 17 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें 10 स्वर्ण पुरस्कार, 6 रजत पुरस्कार तथा एक जूरी पुरस्कार शामिल हैं।
मंत्रालय के अनुसार, ये पुरस्कार हर वर्ष ई-गवर्नेंस परियोजनाओं के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने तथा उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।
इन पुरस्कारों का वितरण राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान किया जाएगा।
