विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले से मुलाकात की

नईदिल्ली, 2 जून : विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने व्यापार, निवेश, लघु और मध्यम उद्यमों, डिजिटल और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने आपसी साझेदारी को मजबूत करने लिए श्री माशातिले की सराहना की। श्री जयशंकर ने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत और दक्षिण अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करना चाहिए।

Leave a Reply