केरलम में विधानसभा की सभी 140 सीटों में से तीन के परिणाम मिल गए हैं। दो सीट कांग्रेस ने और एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जीती।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यू.डी.एफ. गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है। यह गठबंधन 103 सीटों पर आगे है। एल.डी.एफ. 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है।
