विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने जमैका में भारतीय समुदाय के साथ चर्चा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि जमैका के प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। दोनों पक्षों के बीच खासकर बुनियादी ढांचे, मानव विकास और तकनीक आधारित शासन तथा उद्यमिता पर विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने भारत – जमैका संबंधों में हाल के घटनाक्रम पर भी चर्चा की।
डॉ. जयशंकर जमैका, सूरीनाम तथा त्रिनिदाद और टोबैगों की यात्रा पर हैं।
