असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझान दोपहर तक मिलने का अनुमान है।
निर्वाचन आयोग ने पांचों राज्यों में सुव्यवस्थित मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। यह मतगणना असम की 126, केरलम की 140, तमिलनाडु की 234 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए होना है।
पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना होगी। फल्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी।
