नई दिल्ली, 20 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं के साहस और दृढ़ता की सराहना की है। सोशल मीडिया पर एक संस्कृत उद्धरण साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के युवा अपने साहस, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम के बल पर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर रहे हैं, और यही तेजी से विकासशील भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
2026-07-20
