नई दिल्ली, 20 जुलाई : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण के अंतर्गत मोल्दोवा गणराज्य में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। उनको चिशिनाउ स्थित राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सैंडू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना था। वार्ता के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राष्ट्रपति माया सैंडू एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगी।
इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु मोल्दोवा के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्थलों में से एक, मध्ययुगीन शासक स्टीफन द ग्रेट को समर्पित स्मारक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।
यह दौरा ऐतिहासिक है, क्योंकि यह मोल्दोवा में किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी को दर्शाती है।
