सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर आज चार धाम यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 20 जुलाई : सुरक्षा कारणों को देखते हुए एहतियात के तौर पर आज चार धाम यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई है। उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी और चार धाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन की खबरों के मद्देनजर तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि जहां भी सड़कें अवरुद्ध हों, वहां तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाए और यात्रा तभी पुनः आरंभ की जाए जब मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित घोषित कर दिए जाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए लिया गया है। तीर्थयात्रियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सलाह का पालन करें।

Leave a Reply