विदेश मंत्री एस. जयशंकर ओमान पहुंचे, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अभियान का करेंगे शुभारंभ

मस्कट/नई दिल्ली, 10 जुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कुवैत की यात्रा संपन्न करने के बाद आज ओमान पहुंच गए। मस्कट पहुंचने पर ओमान के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक शेख अहमद अल-मस्करी ने उनका स्वागत किया।

डॉ. जयशंकर इन दिनों 11 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं, जिसके तहत वह कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स का दौरा कर रहे हैं।

ओमान की यात्रा पूरी करने के बाद विदेश मंत्री न्यूयॉर्क जाएंगे, जहां वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की वर्ष 2028-29 की सदस्यता के लिए भारत के आधिकारिक अभियान का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद डॉ. जयशंकर 14 और 15 जुलाई को ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे। वहां वह भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (India-European Union Trade and Technology Council) की तीसरी बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी यूरोपीय संघ और बेल्जियम के समकक्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।

Leave a Reply