वेनेजुएला में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,450 हुई

नई दिल्ली, 29 जून: वेनेजुएला में बुधवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,450 हो गई है। वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक तीन हजार दो सौ अड़तीस लोग घायल हुए हैं और तीन हजार एक सौ बयालीस परिवार इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। बचाव दल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। इस बीच, शनिवार को मध्य वेनेजुएला में 4 दशमलव 1 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिससे लोगों में फिर से दहशत फैल गई।

Leave a Reply