वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रीस पहुंचे

नई दिल्ली, 29 जून: वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन यात्रा के बाद ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंच गये हैं। उनके साथ उच्‍च स्‍तरीय भारतीय व्‍यापारी प्रतिनिधियों का एक दल भी है। इस दौरे का उद्देश्‍य व्यापार, निवेश और दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल एथेंस में स्टार्टअप से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा। भारतीय और ग्रीस के उद्योग जगत के लोगों के साथ बैठकें भी होंगी। इनमें बुनियादी ढांचा, डिजिटल तकनीक, रक्षा, खाद्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। प्रतिनिधिमंडल ग्रीस की कई बड़ी कंपनियों का भी दौरा करेगा।

इससे पहले लंदन में भारत और ब्रिटेन के कारोबारी नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को समर्थन दिया गया। 

Leave a Reply