कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से तीन लोगों की मौत, पांच घायल

कोलकाता, 24 जून : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के तारातला में आज निर्माणाधीन गोदाम ढहने से तीन लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए। घायलों का एस.एस.के.एम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल तथा डॉ. इंद्रनील खा स्थिति का जायजा लेने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं तथा स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

राज्य सचिवालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका सहायता नंबर हैं: 1 0 7 0, 8 6 9 7 9 8 1 0 7 0, 0 3 3 – 2 2 1 4 3 5 2 6 और 0 3 3 – 2 2 5 3 5 1 8 5।

Leave a Reply