मुंबई, 01 मार्च (हि.स.)। शिवसेना के सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। श्रीकांत शिंदे का इलाज उनके आवास पर हो रहा है। श्रीकांत शिंदे ने उनके संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार श्रीकांत शिंदे कल्याण संसदीय सीट से शिवसेना पार्टी के सांसद हैं। रविवार को उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। श्रीकांत शिंदे की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। श्रीकांत शिंदे ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन उनके संपर्क में आए लोग तत्काल कोरोना टेस्ट करवा लें।
2021-03-01