पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो के बीच ‘अतुल्य भारत पहल’ को बढ़ावा देने के लिए समझौता

नई दिल्ली, 30 जुलाई  : पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने ‘अतुल्य भारत पहल’ को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के पास एक असाधारण पर्यटन गाथा है जिसे सरकार और इंडिगो मिलकर दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन ‘अतुल्य भारत’ की शुरुआत का प्रतीक है जो इंडिगो के व्यापक वैश्विक नेटवर्क का लाभ उठाकर देश के अद्वितीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक और स्वास्थ्य पर्यटन स्थलों को विश्‍व के लाखों पर्यटकों को आकर्षित करेगा। श्री शेखावत ने बताया कि यह सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ब्रांड इंडिया को मजबूत करने और देश को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में एक और कदम है।

Leave a Reply