भारत ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर आज घोषित किया एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक

नई दिल्ली, 13 जुलाई: कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर सम्मान प्रकट करते हुए भारत सरकार ने आज एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का निधन कल हुआ था।

राष्ट्रीय शोक के दौरान देशभर में उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है। इस दिन किसी भी प्रकार के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में कतर ने उल्लेखनीय विकास और समृद्धि हासिल की।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भारत सरकार की ओर से कतर सरकार और वहां के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कतर की यात्रा कर रहे हैं।

Leave a Reply