फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में आज स्पेन का मुक़ाबला ऑस्ट्रिया से

नई दिल्ली, 2 जुलाई : फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 के मैच में आज रात इंगलवुड में स्पेन का मुक़ाबला ऑस्ट्रिया से होगा। वहीं, टोरंटो में, पुर्तगाल का मुक़ाबला क्रोएशिया से होगा। कल सुबह वैंकूवर में स्विट्ज़रलैंड और अल्जीरिया आमने सामने होंगे।

इससे पहले, आज बेल्जियम ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में जगह बनाई। सह-मेज़बान अमरीका ने भी बोस्निया और हर्ज़ेगोविना को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ़ 16 में प्रवेश किया।

कल रात, इंग्लैंड ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो को 2-1 से हराया।

Leave a Reply