लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिन के विधायी कार्यक्रम का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 2 जुलाई : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिन के विधायी और संसदीय प्रणाली से संबंधित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सदस्यों को संसदीय और विधायी कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है। इनमें समिति प्रणाली, वित्तीय निगरानी, ​​संसदीय विशेषाधिकार और विधानसभाओं में डिजिटल प्रयोग जैसे मुद्दे शामिल है। लोकसभा सचिवालय ने बताया कि यह कार्यक्रम विधायकों, पीठासीन अधिकारियों और संसदीय विशेषज्ञों के बीच संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, विधायी कार्य के प्रमुख पहलुओं को शामिल करने के लिए कई तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और अन्य गणमान्‍य व्‍यक्‍ति उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply