विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कांगो सरकार और जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 30 जून: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कांगो के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की विदेश मंत्री थेरेज़ कायिकवाम्बा वैग्नर, सरकार और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत, कांगो के साथ द्विपक्षीय संबंधों और विकास साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply