28 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 26 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी रविवार, 28 जून को आकाशवाणी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम का 135वां संस्करण होगा।

‘मन की बात’ का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा AIR News की वेबसाइट, NewsOnAir मोबाइल ऐप तथा AIR News, DD News, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।

हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी ‘मन की बात’ का प्रसारण करेगी।

Leave a Reply